
रायपुर। मंत्रियों के ओएसडीओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही हो रही हैं। क्योंकि कांग्रेस सरकार अफसरों की लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं कर रहे हैंं। खासकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं।
जिसके चलते आज राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी प्रकाश चंद्र कोरी की छुट्टी कर दी हैं। उन्हे मार्कफेड में वापस भेज दिया गया है। प्रकाश कोरी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ओएसडी के रूप में उनकी नियुक्ती को निरस्त करते हुये वापस मार्कफेड भेज दिया है।
यह भी देखें :
अब स्कूलों में उगानी पड़ेंगी सब्जियां…केंद्र ने जारी किया निर्देश…