
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र रवाना हो गए। सीएम श्री बघेल महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के लिए नागपुर गए हैं। वे आज सोमवार को प्रेस क्लब नागपुर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के पश्चात वे उत्तर नागपुर और पूर्व नागपुर में दो अलग-अलग आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज रात 8.30 बजे दक्षिण-पश्चिम नागपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। नागपुर रवाना होने से पूर्व श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत है, नागपुर में उनका तीन दिन का कार्यक्रम तय है।
यह भी देखें :
नवजात बच्ची का वजन देखकर अंचभित रह गए माता-पिता और डॉक्टर भी…