छत्तीसगढ़स्लाइडर

 VIDEO: स्कूल शिक्षा विभाग और एनसीईआरटी लगाएगी प्रदर्शनी…राज्यपाल के हाथों होगा उद्घाटन…स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक होंगे शामिल…

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की पत्रकारवार्ता। रायपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी की दी जानकारी। बच्चों के लिए 46वीं पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019 का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर तक किया किया जाएगा।

राज्यपाल अनुसुया उइके के हाथों प्रदर्शनी का उदघाटन होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान उक्त जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग और एनसीईआरटी दिल्ली मिलकर यह आयोजन करेगी। प्रदर्शनी में सभी राज्यों के स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे।



एससीईआरटी के डायरेक्टर पी.दयानंद ने बताया प्रदर्शनी का मुख्य विषय जीवन के चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान। प्रदर्शों व मॉडलों का प्रदर्शन छह भागों में होगा। कृषि एवं जैविक खेती,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,


WP-GROUP

संसाधन प्रबंधन,अपशिष्ट प्रबंधन,परिवहन एवं संचार,और गणितीय प्रतिरूपण को शामिल किया गया है। राज्यपाल अनुसुया उइके के हाथों होगा प्रदर्शनी का उदघाटन। जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान के विषय पर होगा फोकस। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग और एन. सी.ई. आर. टी के सहयोग से किया जा रहा है आयोजन।

यह भी देखें : 

अगवा इंजीनियर हुआ रिहा…नक्सलियों ने किया था तीन लोगों को अपहरण…

Back to top button
close