दल्ली। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको के खिलाफ पार्टी में विरोध के सुर उठे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें हटाने की मांग की है। पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि पीसी चाको को प्रभारी पद से तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि संदीप दीक्षित ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मृत्य के लिए पीसी चाको को जिम्मेदार ठहराया था। ये जानकर हमें दुख हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे मामले की जांच कराएं और पीसी चाको को पद से हटाएं। वहीं पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल ने भी पीसी चाको पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीसी चाको ने जब से पद संभाला तब से कांग्रेस की हालत खराब होती गई। दिल्ली में कांग्रेस की खराब हालत के लिए पीसी चाको जिम्मेदार हैं। चाको को दिल्ली की कोई समझ नहीं है।
यह भी देखें :
Add Comment