महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र के हरनादादर व ठाकुरडेरा के पास दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक चार वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
बागबाहरा थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि खैराडेरा निवासी गौरीठाकुर चार-पांच दिन पहले अपने पति व बच्चे के साथ ससुराल ओडिशा बार्डर स्थित ग्राम कोंदामुड़ा गई थी। गुरुवार को सभी अपेन बाइक में वापस खैराडेरा वापस लौट रहे थे।
जैसे ही गांव के पास पहुंचे एक बाइक ने ठक्कर मार दी। इससे गौरी ठाकुर की मौत हो गई एवं उसके बच्चे व पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार जारी है। इस हादसे में उसकी चार वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बजाई जा रही है।
यह भी देखें :
DKS घोटाला: पुनीत गुप्ता सहित तीन को कोर्ट से मिली मुचलके पर जमानत…अगली सुनवाई 6 नवंबर को…
Add Comment