बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों ने 4 लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो जाने जानकारी मिली है। वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने सेवारी गांव में पहुंच गए। हाथियों को देखकर गांव के लोग भागने लगे तभी हाथियों के दल ने एक महिला व उसके तीन वर्ष के बेटे को रौंद दिया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भागते समय हाथियों के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हाथियों को खदेडऩे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी देखें :
Add Comment