छत्तीसगढ़स्लाइडर

कर्ज चुकाने किया था आटो चोरी…दिशा कॉलेज के पीछे झाड़ियों में रखा था छिपाकर…गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना गुढियारी क्षेत्र के गोकुल नगर से आटो चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आटो को चोरी कर दिशा कॉलेज के पीछे झाडियों में छिपाकर रखा था।



बताया गया कि आरोपी देव साहू शराब पीने का आदि था। वह अधिक कर्ज होने से कर्ज चुकाने आटो चोरी किया था। आरोपी ने गोकुल नगर निवासी चन्द्र कुमार साहू का आटो चोरी किया था।


WP-GROUP

पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही थी उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गोपाल नगर गुढियारी निवासी देव साहू को घटना की रात्रि घटना स्थल के आसपास संदिग्ध हालात में देखा गया था। पुलिस ने देव साहू को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने आटो चोरी करना स्वीकार कर लिया।

यह भी देखें : 

सावधान: मंदिरो में तैनात हैं चेन लूट गिरोह…पलक झपकते हो जाता है पार…दुर्ग में चार महिलाएं गिरफ्तार…

Back to top button
close