दुर्ग। देवी दर्शन कर लौट रहे दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। चंडी मंदिर दुर्ग निवासी सावित्री नामदेव और ब्राह्मण पारा दुर्ग निवासी सावित्री देवी ने क्रमश: ढाई तोला और पांच तोला चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
मामले में कोतवाली पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले चार महिलाओं के एक गिरोह को पकड़ा है। महिलाएं दुर्ग रेलवे स्टेशन डेरा में रह रही थी। दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपित महिलाओं के पति अपने गांव भाग गए हैं।
सीएसपी ने बताया कि महिलाओं ने ही मिलकर चोरी की दोनों घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटनाएं क्रमश: तीन और चार अक्टूबर को चंडी मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने हुई थी।
यह भी देखें :
Add Comment