छत्तीसगढ़ : चित्रकोट चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति… शेष लखपति…

जगदलपुर। विधानसभा के उपचुनाव के सिलसिले में चित्रकोट से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों में से भाजपा के लच्छूराम संपत्ति के मामले में पहले पायदान पर हैं और दूसरे में कांग्रेस के प्रत्याशी राजमन उनसे काफी पीछे हैं। इसके अलावा चुनाव लडऩे वाले बाकी प्रत्याशी संपत्ति के मामले में काफी कमजोर हैं।
इस प्रकार भाजपा के प्रत्याशी सहित कांग्रेस के प्रत्याशी भी करोड़ पति हैं।उल्लेखनीय है कि भाजपा के उम्मीदवार लच्छूराम कश्यप के पास नगद राशि उनके और पत्नी के नाम पांच लाख रूपए हैं व अन्य संपत्ति तथा भूमि आदि मिलाकर एवं रायपुर में पक्के मकान के साथ डेढ़ करोड़ रूपए की संपत्ति होती है।
संपत्ति का यह ब्यौरा इनके द्वारा निर्वाचन आयोग में दिया गया है, वहीं राजमन बेंजाम कांग्रेस के प्रत्याशी के पास लगभग आधे करोड़ की संपत्ति है। जबकि सीपीआई के प्रत्याशी हिड़मोराम के पास आठ लाख रूपए और छजका के पास तीन लाख रूपए की संपत्ति है। चुनाव लडऩे वाले लच्छूराम को पूर्व विधायक होने के कारण सरकार से पेंशन भी मिलती है।
यह भी देखें :