रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरूवार को एक सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। युवक दो बाइकों में सवार थे। राजधानी के गांधी उद्यान स्वर्ण जयंती चौक के पास आज दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई।
दोनों बाइकों में चार युवक सवार थे। घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन घायल युवकों को डीकेएस अस्पताल और एक युवक को मेकाहारा में भर्ती किया गया। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
यह भी देखें :
सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट…एक घायल…
Add Comment