Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट…एक घायल…

सुकमा। बस्तर में नक्सलियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने रोज कुछ ना कुछ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरूवार को नक्सलियों ने जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया।




बताया गया कि तोंगपाल के पुसपास इलाके में सर्चिंग पर जवान निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। नक्सली ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। 
WP-GROUP

घायल जवान को कंधे पर उठाकर जवानों ने निकाला। घायल जवान का नाम सवलम मुत्ता बताया जा रहा है। उसके पैर में चोट आई है। एसपी शलभ सिंहा ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का दूसरा दिन आज…लक्ष्मी दास और डॉ. अपूर्वानंद का होगा व्याख्यान…

Back to top button
close