रायपुर। स्कूल शिक्षा और आदिम जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह के बाद अब उनके विशेष सहायक नवीन कुमार भगत को भी सरकार ने हटा दिया है।
नवीन भगत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। प्रेमसाय सिंह के वे पर्सनल असिस्टेंट थे जीएडी ने अपने आदेश में लिखा है, नवीन कुमार भगत की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापिस की जाती है।
सूत्रों की माने तो ओएसडी राजेश सिंह के कार्यप्रणाली के चलते शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक भगत पर यह गाज गिरी हैं। जबकि मंत्री के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत नवीन भगत की छबि लोगों में काफी में अच्छी बनी हुई है।
क्षेत्र से आने वाले लोगों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तक को मैनज करते हुए लोगों का कार्य बेहतर ढंग से कर रहे थे या यू कहेंं कि मंत्री के आदेश को त्वरित रूप से करते है संबंधित लोगों का काम भी जल्द हो जाता था।
ओएसडी राजेश सिंह के हटने से लोगों को लगा की भ्रष्ट अफसर हटा लेकिन विशेष सहायक के हट जाने से काफी लोगों में निराशा है। क्योंकि नवीन भगत ऐसे अफसर थे जिन्हें नियमों के ज्ञान के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यो को बेहतर ढंग से करने की जानकारी हैं।
यह भी देखें :
Add Comment