Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

चित्रकोट उपचुनाव: भाजपा ने लच्छूराम कश्यप को बनाया प्रत्याशी…कांग्रेस के राजमन बेंजाम से होगा मुकाबला…पिछला चुनाव हार गए थे…

रायपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर लच्छूराम कश्यप पर ही दाव खेला है। लच्छूराम कश्यप यहां पिछला चुनाव हार गए थे।




दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अब चित्रकोट में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। लच्छूराम कश्यप बस्तर के लिए जाने-माने नाम हैं। संगठन में भी उनकी पकड़ अच्छी है।
WP-GROUP

दूसरी ओर कांग्रेस ने कल ही अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। कांग्रेस ने राजमन बेंजाम को मैदान में उतारा है। अब यहां कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

यह भी देखें : 

मन की बात में बोले पीएम मोदी…ई-सिगरेट के खतरों से लोग अंजान… युवाओं से किया ये आग्रह…

Back to top button
close