अन्यस्लाइडर

क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे…पढ़ें दैनिक राशिफल…

 मेष राशिफल: सेहत का खास ख्याल रखना होगा। संभव है आँखों से संबंधित समस्या आए। परिवार में किसी समस्या को लेकर मानसिक चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दुर्घटना की संभावना है, बचकर रहें।

वृषभ राशिफल: आर्थिक लाभ के बहुत सारे अवसर मिलने वाले हैं। मानसिक शांति रहेगी, हर्षोल्लास बना रहेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव आने वाला है।



मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। घर में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी खास से धन लाभ हो सकता है। आज घर के लोगों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं। जिससे उत्साह बना रहेगा।

कर्क राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। कार्यस्थल पर हर काम को जिम्मेदारी पूर्वक निभाएंगे। घर के लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।



सिंह राशिफल: कोई भी नया कार्य आरंभ करना शुभ साबित नहीं रहेगा। अधिक गुस्सा करने से काम प्रभावित होगा। कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है।

कन्या राशिफल: व्यापर में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहोयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घरेलू काम में व्यस्तता रहने से थकान महसूस कर सकते हैं।
WP-GROUP

तुला राशिफल: घर में सकारात्मक वातावरण बना रहने वाला है। आवश्यक कामों में धन खर्च होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मायके से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। धन लाभ होगा और खर्च भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल: यात्रा से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। संतान को लेकर चिंता रहने वाली है। गुस्सा करने से नुकसान होगा। अविवाहित जातकों को विवाह का योग है। किसी खास साथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं।



धनु राशिफल: दोस्तों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा, जिस कारण मन खुश रहेगा। कपड़ों की खरीददारी करने का योग है। तन और मन से तंदरुस्त रहने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मन प्राप्त होगा।

मकर राशिफल: दोस्तों से बातचीत में सावधानी बरतें। पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी तरह सावधान रहने की सलाह दी जाती है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव रहेगा। खानपान में पूरी सावधानी बरतें वरना परेशानी में फंस सकते हैं।



कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शरीर में आलस्यता का अनुभव होगा। पारिवारिक लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। पानी से संबंधित कार्यों से बचकर चलना अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल: मानसिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर चिंता रहने वाली है। घर में धार्मिक आयोजन होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। वैवाहिक सुख का आनंद मिलने वाला है।

यह भी देखें : 

केन्द्रीय गृह सचिव छत्तीसगढ़ प्रवास पर…अजय कुमार भल्ला विशेष विमान से पहुंचेगें नई दिल्ली से सीधे जगलदपुर…अफसरों की लेंगें बैठक…

Back to top button
close