रायपुर। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर पर शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के कुपोषित एवं एनीमिया पीडि़त बच्चों, 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की एनीमिया पीडि़त महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के लिए रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाये के विषय को शामिल कर ग्रामसभा में चर्चा कराने का कहा है साथ ही ग्राम सभाओं के संकल्प वाचन में कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से समाप्त करने का आवहान भी शामिल करने को कहा हैै।
कलेक्टर ने इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी को शामिल करने तथा नागरिकों को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए किए जा सकने वाले उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं फिल्ड के कर्मचारियों को दिए हंै।
यह भी देखें :
नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात… किसानों की फसल रौंदी…लाखों का नुकसान…
Add Comment