छत्तीसगढ़स्लाइडर

नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात… किसानों की फसल रौंदी…लाखों का नुकसान…

कोरबा। कोरबा वनमंडल मेंं 3 दिनों की राहत के बाद 4 हाथियों का दल फि र पहुंच गया है। इस दल ने मंगलवार की रात बालकोनगर परिक्षेत्र के सराईपाली में आमद दी और यहां पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 35 किसानों की फ सल रौंद दी। जिससें इन किसानों को लाखों रूपए का नुकसान उठाना पड़ा है।हाथियों के आने की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को तब लगी जब वे अपने खेतों में पहुंचे तो वहां लहलहाती फ सलों के बजाए तहस-नहस नजर आया। खेतों में हाथियों के पैरों के निशान थे।



ग्रामीणों को समझने में देर नहीं लगी कि हाथी फि र यहां पहुंच गया है और फ सलों को रौंद दिया है और इसकी सूचना वन विभाग को दिये जाने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तथा नुकसानी का सर्वे के साथ ही हाथियों को खदेडऩे की रणनीति बनाई। आज रात में हाथियों को खदेड़ा जायेगा।

प्रारंभिक तौर पर हाथियों के उत्पात में किसानों 1 लाख 65 हजार रुपये से अधिक नुकसान होने का अंदाजा लगाया गया है। सर्वे के बाद ही वास्तविक क्षति का पता लग सकेगा।


WP-GROUP

अभी यह हाथी सराईपाली जंगल के कक्ष क्रमांक ओ 1247 में विचरणरत है। ज्ञात रहे कि एतमानगर रेंज के विभिन्न जंगलों में घुमने के बाद 4 हाथी पुन: बालको पहुंच गए है। इससे पहले इन हाथियों को रविवार को छुरी में झोराघाट के पास देखा गया था।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी से लौट रहा शिक्षक इंद्रावती नदी में बहा…होमगार्ड बचाव दल तलाश में जुटा…

Back to top button
close