छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: क्या होगा स्कॉईवॉक का…आज फिर तीन विधायकों ने किया निरीक्षण…

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्कॉईवॉक समिति के सदस्यों ने आज इसका एक बार फिर से निरीक्षण किया। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के साथ ही वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और विधायक कुलदीप जुनेजा ने आज समिति के सदस्यों के साथ इसका पुन: निरीक्षण किया।

शहर में स्कॉईवॉक का काम नए सरकार ने आते ही बंद करा दिया था। इसके निर्माण के पूर्व से ही जोरदार विरोध होता आया है।



भाजपा शासनकाल में तमाम जनआपत्तियों को दरकिनार करते हुए इसका निर्माण कराया जा रहा था। स्काईवॉक का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।

कांग्रेस संगठन ने राज्य की सत्ता में काबिज होते ही इसका निर्माण रूकवा दिया था। इसके बाद नागरिकों से इसके उपयोग को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किया गया है।


WP-GROUP

शहर के अधिकांश नागरिकों ने स्काईवॉक को उपयोगिताहीन करार देते हुए इसे उखाड़ फेंकने का सुझाव दिया है। दूसरी ओर इसके उपयोग के लिए स्काईवॉक समिति का भी गठन किया गया है।

समिति के सदस्य इसका निरीक्षण कर इसके भावी उपयोग अथवा इसके दूसरे उपयोग पर विचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा सहित समिति के सदस्यों ने पुन: स्काईवॉक का निरीक्षण किया है।

यह भी देखें : 

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में हलचल…दो दिन बाद बारिश के आसार…

Back to top button
close