घर के बाथरूम में ही लॉक हो गई महिला…6 दिन बंद रही…किसी तरह बाहर निकली तो ऐसी हो गई थी हालत…

कभी-कभी उम्रदराज महिलाएं जब घर पर अकेली होती हैं, तो कई तरह की परेशानियां उनके सामने आ जाती हैं। लेकिन किसी तरह जीवन यापन तो करना होता है। एक ऐसा ही मामला फ्रांस के डिनान नाम की जगह की से सामने आया है।
मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि यहां एक महिला अपने बाथरूम में लॉक हो गई। वो भी 6 दिनों तक। महिला की उम्र 83 साल है। उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
महिला अकेली ही अपने घर में रहती थीं। पुलिस ने जब महिला को रेस्क्यू किया तो वह काफी कमजोर हो चुकी थीं। कई दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो पाने के बाद महिला की एक भतीजी ने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 6 दिनों से बंद महिला को रेस्क्यू कर लिया है. लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस तरह वह 6 दिनों तक जिंदा रहने में सफल रहीं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला का बाथरूम काफी गंदी हालत में था। पुलिस ने महिला का पता लगाने के बाद फायरमैन को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। महिला की तबीयत में अब सुधार हो रहा है।
यह भी देखें :
खुशखबरी : त्यौहारों से पहले मोदी सरकार का एक और तोहफा…कम होंगी TV की कीमतें….LCD और LED पर…