क्राइमछत्तीसगढ़यूथस्लाइडर

छत्तीसगढ़: कन्या छात्रावास में चली गोली…बाल-बाल बची महिला…

राजनांदगांव। शहर के पनेका प्री मेट्रिक कन्या आदिवासी छात्रावास में बीती रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली यहां काम करने वाली महिला कर्मी के हाथ में लगी। गोली चलाने वाला तो फरार हो गया वहीं घायल महिला कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।




घटना बंसतपुर थाना क्षेत्र के पनेका प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की है। यहां कार्यारत महिला कर्मचारी मधु गेंड्रे पर उसके पूर्व परिचित प्रमोद मानिकपुरी ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली मधु गेंड्रे के हाथ पर कोहनी के नीचे लगी।
WP-GROUP

 गोली मारने के बाद प्रमोद मानिकपुरी फरार हो गया, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताया है। वहीं प्रमोद मानिकपुरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

यह भी देखें : 

शादीशुदा महिला टीचर की करतूत…17 साल के स्टूटेंड के साथ 8 बार स्कूल मैदान में ही बनाए संबंध…बोली- सहमति थी…फिर भी…

Back to top button
close