छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रोंजे गांव के लोगों ने थामा BJP का दामन…पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा भाजपा को मिल रहा व्यापक समर्थन

दंतेवाड़ा। पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा उपचुनाव में हमें व्यापक जनसर्मथन मिल रहा है। हमारी जीत निश्चित है। पूर्व मंत्री कश्यप बारसूर मंडल के प्रचार अभियान में शामिल हुए। इस दौरान रोंजे गांव में भाजपा से प्रभावित होकर करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी ने कुआकोंड़ा मंडल का दौरा किया। उन्होंने स्वसहायता समूह के महिलाओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि चुनावी समर में आपकी बेटी और पूरे विधानसभा की जनता मैदान में है।



सभी के स्नेह से हमारी जीत तय है। पूर्व मंत्री व चुनाव सहप्रभारी महेश गागड़ा ने बचेली मंडल में चुनावी प्रचार का कमान थामा है । किरन्दूल में भाजपा नेता मोहन एंटी,मोतीराम साहू सहित पार्टी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं।


WP-GROUP

दंतेवाड़ा मंड़ल में पूर्व महापौर किरण देव, गीदम में श्रीनिवास राव मद्दी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सोनी,मुकेश शर्मा, दुर्गा सिंह चौहान,दीपक बाजपाई,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,श्रवण कडती,नवीन विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता जुटे हुए हैं।

यह भी देखें : 

नान घोटाले के मुख्य आरोपी शिवशंकर ने खोले कई राज…कोर्ट में सौंपा शपथ पत्र…कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल…

Back to top button
close