छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बस्तर में पुलिस की बड़ी सफलता…19 लाख के छह ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…दो महिलाएं भी शामिल…

जगदलपुर। बस्तर में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। कमांडर और डिप्टी कमांडर समेत 19 लाख के 6 नक्सलियों ने बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। जिसमें 8 लाख रुपयों के इनामी सहित 2 महिला नक्सली भी है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुके हैं।

सभी ईनामी नक्सलियों ने बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल और सीआरपीएफ 170 बटालियन के कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष समर्पण किया है।समर्पित नक्सलियों में दिलीप वड्डे उर्फ चिन्ना उर्फ वड्डे चिन्ना उर्फ दिलीप चिन्ना, संगठन में पद कम्पनी नं. 01 के प्लाटून 02 का प्लाटून कमांडर, शासन द्वारा उसपर 8 लाख रूपये का ईनाम घोषत है।



मड़कम बण्डी उर्फ बण्डू, संगठन में पद कम्पनी नं. 01 का ‘बीÓ डिप्टी सेक्शन कमांडर है। उस पर शासन द्वारा 3 लाख का ईनाम घोषित है। सनकी वड्डे उर्फ सुजाता उर्फ सम्मी, संगठन में पद कंपनी नं. 1 के प्लाटून नं. 02 की सदस्या है। शासन 2 लाख का ईनाम, बुदरी उसेण्डी, कुतुल एलओएस सदस्या इस पर शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित है।

महेश वासम, सीएनएम सदस्य, संगठन में भर्ती वर्ष 2017 में पाली कुरसम के द्वारा भर्ती कराया गया। वर्ष 2017 से अबतक सीएनएम सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। महेश वर्ष 2017 में बारेगुड़ा चौक में विश्वनाथ बस को जलाने की घटना में शामिल रहा है। विनोद मेट्टा, सीएनएम सदस्य, संगठन में भर्ती वर्ष 2011 में डीएकेएमएस अध्यक्ष मट्टीमरका सुरेश के द्वारा


WP-GROUP

उपरोक्त माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन द्वारा देय प्रोत्साहन राशि 10,000-10,000 हजार रूपये (दस-दस हजार रूपये) प्रत्येक को नगद प्रदाय किया गया। इन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत और अन्य सुविधा एवं लाभ दिया जायेगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: सैकड़ों नेता नहीं लड़ पाएंगे चुनाव…आयोग ने घोषित किया अयोग्य… बीरगांव के 11, भिलाई के 5 तो रायपुर के 3 हैं शामिल…

Back to top button
close