रायपुर। राज्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में इस बार सैकड़ों नेता चुनाव लडऩे के लिए आयोग्य करार दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बकायदा इन नेताओं की सूची जारी कर इनके चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी है। इसमें रायपुर नगर निगम के 3, भिलाई नगर निगम के 5 तथा सबसे ज्यादा बीरगांव नगर निगम के 11 नेताओं के चुनाव लडऩे पर पाबंदी लगाई गई है।
प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 138 से ज्यादा लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए निरर्हित यानी डिसक्वालिफाई लोगों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची में प्रदेश के 138 नगरीय निकायों में चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य ठहराए गए लोगों के नाम शामिल हैं।
आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध करा पाने में असमर्थ रहे अथवा आदर्श आचार संहिता के विपरीत चुनाव के दौरान किसी आचरण के मामले में दोषी पाए गए हैं।ज्यादातर नेताओं पर 2020 तक चुनाव लडऩे पर रोक लगाई गई है।
हालांकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनाव लडऩे पर जो रोक लगाई गई है वो चुनाव के समय में खत्म नहीं होगी। जिन नेताओं पर रोक लगाई गई है, वो पार्षद का चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे।
बताया जाता है कि इस सूची में रायपुर नगर निगम के 3 लोगों का नाम शामिल है। इसी तरह भिलाई नगर निगम में 5 तथा बीरगांव नगर निगम में 11 लोगों के नाम शामिल हैं जो चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य ठहराए गए हैं।
यह भी देखें :
Add Comment