देश -विदेशस्लाइडर

20वीं बार प्रेग्नेंट हुई महिला…घर पर ही दिया 19 बच्चों को जन्म…पहली बार पहुंची अस्पताल…डॉक्टर भी हैरान…

महाराष्ट्र। एक महिला 38 साल की उम्र में 20वीं बार प्रेग्नेंट हैं। यह सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे ही यह पहली बार होगा जब महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही 19 बच्चों को जन्म दिया था। यह सुनकर डॉक्टर भी हैरान हो गए।

महाराष्ट्र की एक महिला को लेकर डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य अधिकारी तक सब हैरान हैं। दरअसल, महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। 20 बार प्रेग्नेंट होने की बात जरूर आपको सुनने में अजीब लग रही होगी, लेकिन यह सच है।



डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की रहने वाली 38 वर्षीय लंकाबाई खराट खानाबदोश गोपाल समुदाय से है। वह प्रेग्नेंट होने के चलते बीड जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थी।

जब उससे प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह 20 वीं बार मां बनने वाली है तो डॉक्टर हैरान रह गए। इस बारे में बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने बताया कि महिला के 11 बच्चे हैं और 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली हैं।


WP-GROUP

इससे पहले अब तक वह 19 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है और अब वह फिर सात माह की प्रेग्नेंट है। महिला की सभी जरूरी जांच पूरी कर दी गई है। जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। डॉक्टर अशोक थोराट ने आगे कहा कि यह पहली बार होगा जब महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था।



वहीं, बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला लंकबाई खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। वह गोपाल समुदाय से है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी का काम करते हैं। खानाबदोश होने के कारण वो एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।

यह भी देखें : 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471