
बेमेतरा। जिले के नवागढ़ नगर पंचायत में पदस्थ अधिकारियों पर आज राज्य शासन ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें दो नगर पंचायत सीएमओ दो एआरआई और एक उप अभियंता समेत 6 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
नगर पंचायत नवागढ़ में अनियमितता को लेकर ये कार्यवाही की है। नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया था।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंदनाथ योगी और संजय भिमटे ने नगर पंचायत नवागढ़ में पदस्थापना के दौरान अधोसंरचना एवं पार्षद निधि मद से कार्य नहीं कराए जाने के बावजूद इन कार्यों का अनियमित रूप से भुगतान किया।
साथ ही बाजार निलामी की निर्धारित राशि की वसूली नहीं की। इसके चलते दोनों पर निलंबन की गाज गिरी है। वहीं इसके साथ ही उप अभियंता अशोक कंवर, तत्कालीन प्रभारी लेखापाल ( वर्तमान पदस्थापना नगर पालिका बेमेतरा) कामदेव वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक जुठेलराम सोनकर और मिलन राम सोनकर के काम में भी लापरवाही उजागर होने के बाद शासन ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह भी देखें :