Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ के इन 2 जिलों में भी कल से LOCKDOWN खत्म… अब इतने बजे तक खुल सकेंगी दुकानें…

दुर्ग, धमतरी। राजधानी रायपुर, बिलासपुर के बाद अब दुर्ग और धमतरी जिला भी अनलॉक हो जाएगा। 1 अक्टूबर से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। लापरवाही होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।



दुर्ग में आज खत्म हो जाएगा लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर ने लॉकडाउन लागू किया था, जो आज खत्म हो रहा है। वहीं लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं इसे लेकर व्यापारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद कलेक्टर ने सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी।

वहीं अब सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगी। पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर्स निर्धारित समय तक चालू रहेंगे। सभी परिवहन सेवाएं चालू रहेंगी। वहीं संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। पालन नहीं करने पर तय जुर्माना किया है।



धमतरी भी कल से होगा अनलॉक
धमतरी जिला भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए 22 से 30 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं आज अंतिम दिन कलेक्टर ने लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया। 1 अक्टूबर से गुमास्ता एक्ट तहत रोजाना सभी दुकानें खुलेंगी।

Back to top button