
पंजाब में संगरूर के गुर्जरा गांव के रहने वाले एक 25 साल के लड़के ने अपने ही गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें उन्होंने पुलिस को संदेश दिया कि पुलिस किसी को तंग या परेशान न करें।
वह अपनी मर्जी से ही अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। लड़के ने वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव होकर कर पहले लड़की को मौत के घाट उतारा और फिर खुद गोली मार ली।
जानकारी के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। मरने से पहले वीडियो बनाया जिसमें दोनों के चेहरे पर मौत का कोई खौफ नहीं दिख रहा। लड़के ने इस घटना को अंजाम अपने फार्महाउस पर जा कर दिया। आधी रात के बाद रात डेढ़ बजे पहले वह लाइव हुए, इसके बाद लड़की को दो गोलियां मारी गईं और उसके बाद खुद को गले के नीचे से गोली मारी।
दिड़बा के डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि दोनों ही मरने वाले एक ही गांव के रहने वाले थे। लड़का 12वीं पास है जबकि लड़की बीए की पढ़ाई कर रही है और फाइनल ईयर में है। लड़का बेरोजगार था।
दोनों ने देर रात गांव के बाहर फार्म हाउस पर लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के बाद बंदूक से अपने आप को मौत के घाट उतार लिया।डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि शुरुआती जांच में यही है कि लड़की को कोई भयानक बीमारी थी जिस कारण दोनों ने यह भयानक कदम उठाया।
यह भी देखें :
आज इन दस राशियों के लिए शनिवार का दिन रहेगा बेहतर…पढ़े दैनिक राशिफल