मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक लड़की को एक नाबालिग लडकी के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया। जिस लडकी के अपहरण का दूसरी लड़की पर आरोप है वह भी अड़ी हुई है कि हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर साथ जीना चाहते हैं।
इस मामले में दोनों का यह कहना है कि वह एक ही गांव पानगोला की हैं तथा दोनों आपस में प्यार करती हैं। इसी के चलते दो बार घर से साथ में भाग चुकी हैं। अब बालिग लड़की पर नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में एफआईआर हो गई और अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। लेकिन आरोपी लड़की रंगुबाई जो लड़के की वेशभूषा में रहती है, उसका कहना है कि साथ जिएंगे और और साथ मरेंगे।
जिस नाबालिग लड़की को अपहरण कर ले जाना बताया गया है, उसका कहना है कि हम एक ही गांव के हैं। दोनों साथ जीना चाहते हैं। यह मेरी पसंद है, भले ही वह लड़की है। मैं शादी तो रंगुबाई ( आरोपी ) से ही करूंगी।
कथित अपहृत लड़की के अनुसार, वह एक साल पहले भी भाग गए थे मगर समाज के लोग पकड़ लाए थे। भील पंचायत में समझौता हो गया था। 60 हजार रुपये, दंड के 17 हजार और एक बकरा दिया गया था मगर हम दोनों 2 महीने पहले फिर शादी करने के लिए भाग गए थे।
इस मामले में एसडीओपी जोबट आरसी भाकर का कहना है कि भले ही यह मामला समलैंगिक संबंधो का है और देश की शीर्ष अदालत ने समलैंगिक संबंधों को कानूनन जुर्म नहीं माना है लेकिन इनमें से एक लड़की नाबालिग है। इसलिए पुलिस ने न सिर्फ बालिग युवती पर अपहरण के आरोप मे एफआईआर दर्ज की बल्कि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश करने का फैसला किया।
यह भी देखें :
चांद छूने को तैयार विक्रम लैंडर…35 KM दूर लगा रहा है चक्कर…देखें PHOTOS…
Add Comment