Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सली DAKMS अध्यक्ष गिरफ्तार…एक लाख का था ईनाम…

जगदलपुर। बीजापुर जिले की कुटरू थाना पुलिस ने जंगल में दबिश देकर एक लाख के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष पंडरू तेलम को गिरफ्तार किया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि थाना कुटरू से संयुक्त पुलिस टीम केतुलनार की ओर गश्त सर्चिंग व नक्सल आरोपियों-वारंटियों की पता तलाश में रवाना की गई थी।



मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम केतुलनार से फरार नक्सली स्थाई वारंटी पण्डरू तेलम को पकड़ा गया। तेलम पण्डरू संगठन में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। 
WP-GROUP

उस पर छग शासन द्वारा एक लाख का ईनाम घोषित है। पंडरू, ग्राम केतुलनार के सरपंच का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल रहा है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

यह भी देखें : 

अमित जोगी को एडीजे कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट जारी…पूरी सुरक्षा के साथ कल लाया जएगा जेल से कोर्ट…

Back to top button