Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

टूट गए सभी रिकॉर्ड… देश में 24 घंटे में 3.79 लाख से अधिक मामले, 3,646 की मौत… महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें…

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,83,68,096 हो गई है। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई। महाराष्ट्र में 1,035 और दिल्ली में 368 और लोगों ने जान गंवाई। इस तरह अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,04,812 हो गई है। दक्षिण भारत के राज्यों केरल और कर्नाटक में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

तेजी से बढ़े मामले
कोरोना की दूसरी लहर में मामलों में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया। देश में कोरोना संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख के पार हुआ था। इसी तरह 50 लाख का आंकड़ा 16 सितंबर और एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर के पार हुआ था जबकि 1.50 करोड़ का आंकड़ा इसी महीने की 19 तारीख को पार हुआ।

Back to top button
close