छत्तीसगढ़स्लाइडर

हुक्का बार में पुलिस की रेड…मैनेजर सहित 9 कर्मचारी गिरफ्तार…

रायपुर। शहर में स्थित हुक्का बार में पुलिस द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई हैं। जिसमें मैनेजर व कर्मचारी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों से लगातार राजधानी पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि रायपुर शहर के कुछ रेस्टोरेंट पूरी रात खुली रहती है एवं हुक्का पीने वाले रात भर बैठकर हुक्का पीते है।



सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख के दिशा निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, कोतवाली एवं पुरानी बस्ती के साथ पुलिस कर्मचारियों की 10 टीम बनाकर 26 अगस्त 2019 की दरम्यानी रात को व्ही.आई.पी. रोड तेलीबांधा स्थित मोका रेस्टोरेंट, हास्ता रेस्टोरेंट, कस्बा रेस्टोरेंट, किंग्स रेस्टोरेंट, तत्वा रेस्टोरेंट, मंदिर हसौद स्थित पाजी दा पीन्ड, गुलाब रेस्टोरेंट एवं विधानसभा स्थित लेवल-3 में रेड की कार्यवाही की गई।


WP-GROUP

टीम द्वारा हुक्का बार में कार्यरत मैनेजर,कर्मचारी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना में कार्यवाही की जा रही हैं। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने सिकन्दर शेख पिता सलीम शेख उम्र 30 वर्ष निवासी विधायक कॉलोनी सिटी मॉल के पीछे, पप्पू महानंद पिता जम्बे महानंद उम्र 20 वर्ष शैलेश तिवारी पिता उमाकांत तिवारी उम्र 30 वर्ष , रूपक शर्मा,पर्लय सोना, राहुल सोनी,अमन सिंह, अंशुल कुशापुरे,सूरज नायडू को गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी युवकों की उम्र लगभग 25-30 की है और सभी रायपुर के निवासी हैं।

यह भी देखें : 

विशेष पिछड़ी जनजातियों के सभी शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार दी जाएगी सरकारी नौकरी…अगले बजट में शामिल होंगे सभी भवन विहीन छात्रावास-आश्रमों के भवन निर्माण के कार्य मुख्यमंत्री ने दी सहमति…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471