ट्रेंडिंगयूथवायरल

दहशत में गर्ल्‍स हॉस्टल की छात्राएं… रात को मंडराने लगता है ड्रोन… छत और खिड़कियों पर रखता है नजर…और…

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के गर्ल्‍स हॉस्टल की छत और लड़कियों के कमरे के खिड़कियों पर पिछले 20 दिनों से ड्रोन की नजर है। इसे लेकर छात्राओं ने रातभर प्रदर्शन भी किया और खूब हंगामा मचाया। इस पूरे मामले में अधिकारियों के रुख पर भी सवाल उठ गया है।

मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि गर्ल्‍स हॉस्टल की छत पर रात के समय दो ड्रोन मंडराते नजर आए थे। इस पर हंगामा हो गया था। यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। छात्राओं का कहना है ड्रोन हॉस्टल की छत और उनके कमरों की खिड़कियों के पास उड़ रहे थे। यह स्थिति उनके निजता में दखल है।



अब पूरे मामले में सवाल यह उठ रहा है कि यह मनचलों की शरारत है या किसी खतरे की आहट।छात्राओं का कहना है कि पिछले 20 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। ड्रोन रात नौ से 11 बजे के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इस समय छात्राएं हॉस्टल परिसर में टहलती हैं।

छात्रा ने बृहस्पतिवार रात हॉस्टल की तीसरी मंजिल के कमरों की खिडक़ी के नजदीक फिर ड्रोन देखा तो हंगामा कर दिया। छात्राएं इसे निजता में दखल के साथ ही शर्मिंदगी पैदा करने वाली स्थिति बताया।


WP-GROUP

डरी-सहमी छात्राओं ने हॉस्टल अधिकारियों से इसकी शिकायत की। अधिकारियों के ढीले रवैये को देखते हुए छात्राएं कुलपति से मिलने पर अड़ गई। वीसी निवास पर रात 12 बजे के करीब कुलसचिव गुलशन लाल तनेजा पहुंचे व सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

हालांकि इसके बाद भी छात्राएं आश्वस्त नजर नहीं आईं। छात्राओं ने रातभर विवि के मुख्य गेट पर धरना दिया।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: महिला बाल विकास विभाग में तबादला…12 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर…देखें पूरी सूची…

Back to top button
close