नई दिल्ली। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगम बोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ जेटली को अंतिम विदाई दी गई। 66 साल के जेटली को शनिवार दोपहर में निधन हो गया था।
सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। जेटली के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद सहित राजनैतिक जगत के तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।दिल्ली के निगमबोध घाट पर अरुण जेटली का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान जेटली का पूरा परिवार मौजूद रहा। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू इस दौरान भावुक हो उठे।
यह भी देखें :
Add Comment