छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली डीजीपी सहित पुलिस विभाग के आला अफसरों की बैठक…नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी…

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेने वाले हैं। इधर दिल्ली रवाना होने के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डीजीपी सहित पुलिस विभाग के तमाम आला अफसरों की एक बैठक लेकर राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में जानकारी ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने सिविल लाईन स्थित आवास में प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी, पीएचक्यू के आला अफसरों के साथ ही नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अफसरों की एक बैठक ली है।



बताया जाता है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वर्तमान में प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में चलाए जा रहे ऑपरेशन की जानकारी के साथ ही अब तक हुए नक्सल ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या, आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में जुड़े पूर्व नक्सलियों की जानकारी ली है। इसके अलावा सीएम श्री बघेल ने माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ज्वाइंट ऑपरेशन, प्रदेश में पदस्थ सुरक्षाबलों की जानकारी आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पूर्ण जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के चलते अब तक हुए बड़े हमलों, इसमें शहीद होने वाले जवानों, मारे गए नागरिकों के अलावा ऐसे जिलों की भी जानकारी ली है, जहां से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है। इसके अलावा नक्सलवाद से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय पर भी अफसरों ने सिलसिलेवार मुख्यमंत्री को सारी जानकारी दी है।


WP-GROUP

ज्ञात हो कि कल नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक ज्वाइंट मीटिंग लेने वाले हैं। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि इस बैठक में गृहमंत्री श्री शाह प्रत्येक राज्यों की स्थिति से अवगत होने के बाद माओवाद के खात्मे के लिए कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। बहरहाल अब सबकी निगाह कल दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिक गई है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35 ए खत्म करने के निर्णय लिए जाने के बाद अब केन्द्र सरकार द्वारा देश में फैले नक्सलवाद के खात्मे के लिए भी कोई ठोस कदम उठाए जाने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी देखें : 

विधानसभा उपचुनाव का ऐलान…दंतेवाड़ा में 23 सितंबर को मतदान…27 को मतगणना…चित्रकोट का उल्लेख नहीं…

Back to top button
close