छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: CM भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ता सादगी पूर्वक मनाएंगे…हवन पूजन के साथ भंडारा का कार्यक्रम…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन शुक्रवार 23 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ता रायपुर पंडरी मुख्य मार्ग पर कृषि उपज मंडी गेट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधि विधान पूर्वक हवन पूजन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।



नगर पालिक निगम के पूर्व एल्डरमेन सुब्रत डे, शहर कांग्रेस पूर्व कोषाध्यक्ष अमर गिदवानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सेन ने बताया कि प्रात: 11 बजे अनेक पंडितों द्वारा सयुंक्त मंत्रोच्चार से पूजा आराधना आरम्भ की जाएगी।


WP-GROUP

दोपहर 1 बजे हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ पूजा समाप्त होगी उनके उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों संख्या में भक्तजन एवं कांग्रेस कार्यकत्र्ता भोग ग्रहण करेंगे।

यह भी देखें : 

पोषण अभियान में छत्तीसगढ़ ने देश में प्राप्त किया दूसरा स्थान…नवाजा जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार से…

Back to top button
close