
रायपुर। देश में तीन तलाक कानून लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला मामला सोमवार को मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले के पीडि़ता के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
कोरिया जिले के एसपी विवेक शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली परवीन ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है।
शिकायतकर्ता महिला गर्भवति है। पीडि़ता को पहले से ही चार बच्चे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति पीडि़ता के साथ रोज झगड़ा करता था। इसके अलावा महिला के साथ मारपीट भी किया करता था।
आज झगड़ा के बाद उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला मनेन्द्र नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक आरोपी मनेन्द्रनगर थाना क्षेत्र का ही स्थाई निवासी है।
यह भी देखें :