अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे सोने के गहने नहीं पहनने देता। इस वजह से उसका मानसिक उत्पीडऩ हो रहा है।
शिकायतकर्ता महिला एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काम करती है। 35 वर्षीय महिला रविवार को अचानक पुलिस थाने जा पहुंची और उसने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति उसे सोने के गहने नहीं पहनने देता है।
विरोध करने पर उसे धमकाता है। महिला का कहना था कि इसलिए वह अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीडऩ की शिकायत करना चाहती है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2016 में एक आईटी इंजीनियर के साथ हुई थी।
उनकी एक दो साल की बेटी भी है। शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें अपने घर बुलाया था। इसके बाद वे घर लौट आए, लेकिन तभी किसी बात को लेकर उनके बीच कहा-सुनी हो गई।
पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बीच विवाद होने लगा था। उनके बीच आए दिन मामूली बातों पर झगड़ा और मारपीट होने लगे थे। महिला का आरोप है कि शादी के वक्त उसे मायके से बीस तोला सोना मिला था, लेकिन उसका पति उसे कभी भी सोने के गहने पहनने नहीं देता था। यहां तक कि महिला के सभी गहने उसके पास हैं।
यह भी देखें :
Add Comment