क्राइमछत्तीसगढ़

बंदुक की नोक पर दुर्ग के व्यापारी के साथ हुई 50 लाख कि लूट… पुलिस ने कि नाकेबंदी…

रायपुर। बालोद जिले में दुर्ग के व्यापारी के साथ लूटपाट हुई हैं। जिसमें लूट की रकम 50 लाख रुपए बताई जा रही है। दुर्ग के व्यापारी का नाम रवि राठी है। जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना शाम 6.30 बजे व्यापारी ने खुद गुंडरदेही थाने पहुंचकर दी।



व्यापारी पहले दुर्ग के पुलगांव थाने भी गया था। वहां जाने पर पता चला कि घटना स्थल गुंडरदेही क्षेत्र का है। बताया गया है कि व्यापारी का पीछा करते हुए चार बदमाश पहुंचे। सभी के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था।


WP-GROUP

बंदुक तान कर चारों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। फिर चारो फरार हो गए। इस घटना के बाद बालोद, दुर्ग और राजनांदगांव की पुलिस सर्चिंग में लग गई है।

यह भी देखें : 

सरकार राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों की सीआर लिखने के लिए छत्तीसगढ़ी की जानकारी को अनिवार्य करने पर कर रही है विचार…राजभाषा आयोग बने हो गए है कई साल

Back to top button