Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश बघेल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई…और दिया ये संदेश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी को भागीदारी निभाने और सहयोग करने का आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक संदेश में कहा कि देश के लिए त्याग और बलिदान देने वाले सेनानियों से हमें प्रेरणा लेकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान सपूतों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सपूतों के योगदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है, जिससे कि वे अपने पुरखों पर गर्व कर सकें।

छत्तीसगढ़ राज्य को पुरखों के सपनों के अनुरूप विकसित करने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। राज्य में ग्रामीण जनजीवन केा खुशहाल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी के संवर्धन के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की गई है। 
WP-GROUP

इससे राज्य की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। लोक भावना के अनुरूप संस्कृति के संरक्षण के लिए हरेली, तीजा, छठ, माता कर्मा जयंती और विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, समाज के कमजोर तबके के लोगों सहित समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरखों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

यह भी देखें : 

उठने लगी लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने की मांग…18 नहीं इतनी होनी चाहिए…इस BJP नेता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका…

Back to top button
close