छत्तीसगढ़

आज अंतिम सावन सोमवार… शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़…

रायपुर। पवित्र सावन माह के आज अंतिम सोमवार होने के कारण सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, सुबह 10 बजे तक शहर के अधिकांश शिवालयों में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त बम भोले के जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए उत्साहित दिखे।

भगवान भोलेनाथ के अतिप्रिय सावन माह का आज अंतिम सोमवार है। शिवभक्तों के लिए पूरा सावन माह ही विशेष होता है। अंतिम सोमवार होने के कारण आज तड़के से ही शहर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ महादेव और बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर सहित राजधानी के अनेक शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। बोल बम के जयकारे के साथ भक्त मंदिर के बाहर कतार में खड़े हैं।



राजधानी के कई इलाकों से आज भव्य कावंड़ यात्रा निकली जाएगी। सावन के आखिरी सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का भी संयोग है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है।


WP-GROUP

यह व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता है। सावन के आखिरी सोमवार पर प्रदोष व्रत का होना अपने आप में एक शुभ संयोग बना रहा है। इस दिन शिव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

अगर आप रुद्राभिषेक करवाने की सोच रहे हैं तो सावन का आखिरी दिन इस कार्य के लिए शुभ रहेगा। 15 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा तिथि है याने इसी दिन सावन माह समाप्त हो जाएगा। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।

यह भी देखें : 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख को दिखाया काला…भड़क गए लोग…बवाल के बाद…

Back to top button
close