Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: 5 सौ लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता…संजय श्रीवास्तव ने कहा…राष्ट्रवादी विचार वालों का स्वागत…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत आज रायपुर शहर जिला के जवाहर नगर मंडल के तत्वावधान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृहद सदस्यता अभियान सम्पन्न हुआ।

इस दौरान 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार की प्रखर राष्ट्र एवं विकासवादी कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह रहा तथा भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।




उपस्थित जनसमूह को भाजपा का सदस्य बनाने के बाद संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों का पार्टी में स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पार्टी में कार्यकर्ता ही सब कुछ होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करते हुए आज देश के सर्वोच्च नेता हैं।

इसी तरह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी भी बूथ स्तर के कार्यकर्ता से आज भाजपा के संगठन प्रमुख हैं। भाजपा जनता के हित, देश के सम्पूर्ण विकास और राष्ट्र स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। आप सभी ने देश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा को चुना हैं।
WP-GROUP

सदस्यता अभियान में नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अवतार बागल, सोनू राजपूत, गीता रेड्डी, रमेश शर्मा, मनोज साहू, रंजीत सिंह ठाकुर, भूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें : 

इस मशहूर गायक पर लगे हैं अश्लील गाने लिखने का आरोप…अब जारी हुआ वारंट…

Back to top button
close