रायपुर। वैसे तो दुर्लभ जीव-जंतु और पेड़-पौधों को सहेजने का कार्य आसान नहीं है, फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इन पर काफी गंभीरता से सोचते हैं और पहल भी करते हैं। कुछ ऐसी ही पहल की है भिलाई के महापौर देवेन्द्र यादव ने।
इसके तहत भिलाई शहर में उपलब्ध किसी दुर्लभ जीव-जंतु पेड़-पौधे की जानकारी रखी जाएगी। अगर यह जीव जंतु सिर्फ हमारे भिलाई क्षेत्र में उपलब्ध है, तो इसे पेटेंट भी किया जाएगा।
इस कार्य के लिए मेयर व भिलाई नगर के विधायक देवेेंद्र यादव और उनकी शहर सरकार की इस नई और काफी सराहना हो रही है। महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव का कहना है कि शहर के पेड़-पौधों सहित जीव जंतुओं की सुरक्षा हो, उन्हें किसी भी प्रकार से कोई नुकसान न पहुंचे। उनके लिए एक बेहत वातावरण तैयार कर उनके हित के लिए बेहतर प्रयास किए जा सके और जहां पेड़-पौधों और जीवजतुंओं को खतरा हो, वहां उचित कार्रवाई की जा सके।
इसके लिए शहर सरकार ने जैव विविधता टीम बनाई है। निकाय में हो रही गतिविधियों के कारण इन पेड़-पौधों जीव-जंतुओं को कोई हानि न पहुंचे। उनका संरक्षण हो सके। इसके लिए भिलाई निगम में टीम बनाई गई है। जो इन सब पर नजर रखेगी और इसी विषय को लेकर काम करेंगी,ताकि पर्यावरण, जीव-जन्तुओं को कोई नुकसान न पहुंचा सकें। समिति में निकाय ऐसे लोगों को जगह दी है और समिति का गठन किया है।
समिति में सचिव सहित 7 सदस्य है। जिसमें सामाजिक सेविका जनप्रतिनिधि मालती ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समिति में 6 सदस्य है, जिसमें समाज सेवी व स्वच्छता दूत सोनाली चक्रवर्ती, कृषक प्रेम साहू, शिक्षा के क्षेत्र से भरत भामवानी, रोजगार व्यापार केक्षेत्र से बालेश्वर चौरे, पर्यावरण की दिशा में काम करने वाले बालु राम वर्मा, परिक्षेत्राधिकार वन विभाग जिला दुर्ग वाहिद खान भी सदस्य है।
निकाय क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी गतिविधि जैसे किसी उद्योग या किसी व्यक्ति विशेष की गतिविधि के कारण अगर निकाय की जैव विविधता को हानि पहुंच रही है तो उसे संरक्षित करना। उपरोक्त उद्योग के ऊपर जुर्माने की कार्यवाही करना। यह जुर्माना कितना होगा यह समिति द्वारा बैठकों में निर्धारित किया जाएगा। उपरोक्त समिति की माहवार बैठक ली जाएगी और निकाय में किसी भी गतिविधि के कारण पर्यावरण और उसके जीव जंतुओं को हानि ना हो इस पर चर्चा और विविध प्रकार के कार्य किए जाएंगे।
यह भी देखें :
Add Comment