Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

सुषमा स्वराज: कब और कहां आखिरी दर्शन…राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह 8 बजे से आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली में उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।



ये है आखिरी दर्शन और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम
जंतर-मंतर स्थित सुषमा स्वराज के निवास पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा। यहां पर दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।

यहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनके अंतिम दर्शन करेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। अंतिम यात्रा लोधी रोड स्थित शमशान घाट पर जाकर रुकेगी और इसके बाद यहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
WP-GROUP

AIIMS में ली आखिरी सांस
सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे इमरजेंसी वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

यह भी देखें : 

VIDEO: सुषमा के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए PM मोदी…फफक पड़े रामगोपाल…

Back to top button
close