राजनादगांव। राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।
जिसमें पांच महिला और दो पुरुष है। सभी के शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही एके-47, 303 राइफल,12 बोर बंदूक सिंगल शॉट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी।
राजनांदगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगे शेरपार और सीतागोटा पहाड़ी के समीप नक्सलियों ने कैम्प किया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।
इस दौरान पहाड़ी पर पुलिस को आते देख नक्सलियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और 7 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 5 महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है। मौके पर आईजी और डीआईजी भी जवानों की हौसला अफजाई के लिए पहुंच गए।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि रिजर्व गार्ड के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। बागनदी थाना के शेरपार और सिटागोटा के जंगल मेें मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
डीआईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली शामिल थे। बताया जा रहा कि इस मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल थे। वहीं नक्सली दर्रेकसा एरिया कमेटी के बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान पुलिस ने एके-47, 3 नॉट 3 सहित नक्सलियों के अन्य हथियार और सामान बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है लेकिन इसमें कुछ इनामी नक्सलियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस के द्वारा इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली से ली घटना की जानकारी…
जवानों की बहादुरी और हौसलों की तारीफ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली से राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से दूरभाष पर बात कर थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माआवोदियों के साथ जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ के मुठभेड़ की जानकारी ली और बल के जवानों के बहादुरी और हौसलों की तारीफ की।
यह भी देखें :
Add Comment