राजनादगांव। राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।
सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही एके-47, 303 राइफल,12 बोर बंदूक सिंगल शॉट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
राजनांदगांव जिले के थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की पार्टी रवाना की गई थी।
जवान जैसा ही नक्सलियों के करीब पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों ने 7 माओवादियों को मार गिराया है।
उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही घटना स्थल से एके-47, 303 राइफल,12 बोर बंदूक सिंगल शॉट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि रिजर्व गार्ड के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। बागनदी थाना के शेरपार और सिटागोटा के जंगल मेें मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली से ली घटना की जानकारी…जवानों की बहादुरी और हौसलों की तारीफ की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली से राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से दूरभाष पर बात कर थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माआवोदियों के साथ जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ के मुठभेड़ की जानकारी ली और बल के जवानों के बहादुरी और हौसलों की तारीफ की।
यह भी देखें :
अब मकान लेना हुआ सस्ता…आज से मिलेगी रजिस्ट्री में दो प्रतिशत की छूट…
Add Comment