छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शासकीय कर्मचारियों का डाटा एक अगस्त से होगा ऑनलाईन…एक क्लिक से मिलेगी यह जानकारी…

रायपुर। प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्पूर्ण डॉटा एक अगस्त से ऑन लाईन होगा। इसके लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा कार्मिक सम्पदा ई-कर्मचारी साफ्टवेयर बनाया गया है।



यह साफ्टवेयर 2006 में बनाया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह सक्रिय नहीं किया गया था। अब इसमें नये फीचर जोड़कर नये सिरे से एक अगस्त 2019 से लागू किया जा रहा है।
WP-GROUP

इस साफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश में कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, देय वेतन भत्ते, मासिक और वार्षिक खर्च और सेवानिवृत होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की वास्तविक जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी।

यह भी देखें : 

CM भूपेश बघेल पाहंदा के ग्रामीणों के साथ मनाएंगे हरेली…चीला-बबरा का लेंगे स्वाद…मॉडल गौठान का भी करेंगे लोकार्पण…

Back to top button
close