ट्रेंडिंगदेश -विदेशमनोरंजनस्लाइडर

VIDEO: डिस्कवरी चैनल के Man Vs Wild में दिखेगा PM मोदी का नया अवतार…होस्ट बेयर ग्रिल्स ने जारी किया टीजर…दो घंटे में 2 लाख ने देखा…देखें PHOTOS…

डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो मैन र्वसेस वाइल्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया है। इस शो को 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा, लेकिन इस शो का टीजर सामने आया है जिसमें होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिख रहे हैं।

बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करके शो के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शो को 180 देशों के लोग देखेंगे। इसमें मोदी का वह रूप दिखेगा जिससे लोग अब तक अनजान रहे हैं। ग्रिल्स ने लिखा कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से मोदी भारतीय जंगल में पहुंचे।



यह शो काफी चर्चित है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं।यह शो पहली बार 13 साल पहले प्रसारित किया गया था। इस शो में खासतौर पर सर्वाइवल स्किल पर फोकस किया जाता है। शो में आमतौर पर होस्ट को किसी खास जगह पर फंसा हुआ दिखाया जाता है।
WP-GROUP

जहां पर उसे जिंदा रहने के लिए कई तरकीबें अपनानी पड़ती हैं। ट्विटर पर शो का टीजर जारी होने के बाद 2 घंटे में ही इसे 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया।

यह भी देखें : 

शिव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार…हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा शिवालय…

Back to top button
close