Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: फांसी पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश…पति भी पुलिस विभाग में है पदस्थ…

रायपुर। राजधानी रायपुर के काशीराम नगर के मकान में एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला आरक्षक का नाम दुर्गा साहू बताया जा रहा है। मृतका गोबरा नवापारा थाने में पदस्थ थी। खुदकुशी करने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।





WP-GROUP

बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक का पति दिनेश साहू भी पुलिस विभाग में है। वह राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ है। रविवार को महिला नवापारा से अपने पति के घर काशीराम नगर आई थी। उसके बाद रविवार तकरीबन रात तीन बजे के आसपास अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

यह भी देखें : 

राज्यपाल अनुसुइया उइके आज लेंगी शपथ…

Back to top button
close