महासमुंद। सावन माह के लगते ही कांवरियों का दल पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकल रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्र सिरपुर में बड़ी संख्या में कांवरिए जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। लेकिन हाथियों की मौजूदगी से कांवरियों में दहशत है।
जिसे देखते हुए पुलिस ने कांवरियों को सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा उठाया है। पुलिस विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 4 पुलिस टीम तैयार की है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण भी कांवरियों की सुरक्षा के लिए हाथियों पर नजर रखे हुए हैं जो कांवरियों को हाथियों के लोकेशन की जानकारी देते रहेेंगे।
हाथियों का दल 3 दलों में विभाजित होने के कारण सिरपुर क्षेत्र में खतरा और भी बढ़ गया है। इस कारण पुलिस तथा सिरपुर क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण हाथियों के लोकेशन पर नजर रखे हुए हैं। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति अब सिरपुर पहुंचने वाले कांवरियों की मदद भी करेंगी।
कांवरियों की सुरक्षा के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। बम्हनी से सिरपुर कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों को क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों के लोकेशन की जानकारी दी जाएगी और कांवरियों के सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद भी करेगा।
जानकारी के अनुसार पिरदा, मालीडीह, गुडरूडीह, परसाडीह, लहंगर, खड़सा, मोहकम, सेनकपाट के ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा बोलबम कांवरियों की सुरक्षा के लिए 5 पेट्रोलिंग पार्टी गठित की गई है। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन में एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित 5 की टीम है।
यह भी देखें :
Add Comment