क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप…बड़ी चालाकी से ट्रक के केबिन में छिपाया गया था…दो गिरफ्तार…

दंतेवाड़ा। जिले में पहली बार बड़ी मात्रा में गांजा जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रूपये आंकी गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर से सूचना पर दंतेवाड़ा- बचेली रोड पर नाकाबंदी कर रावणडेंग में एक ट्रक को रोका गया।

पड़ताल में वाहन चालक के केबिन में गांजा मिला। जब्त गांजे की वास्तविक मात्रा और बाजार मूल्य बताने में अभी अधिकारी बच रहे हैं। बावजूद सूत्र बता रहे हैं कि गांजे को बड़े सुनियोजित ढंग से चालक केबिन के ऊपरी हिस्से में छिपाया गया था जिसे मुखबिर की सूचना पर जवानों ने ढूंढ निकाला।



वाहन से 42 पैकेट गांजा बरामद हुआ है। प्रत्येक पैकेट में 8 से 10 किलो गांजा होने का अनुमान है। पुलिस धमतरी के रामपुर निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र पिता गोवर्धन प्रसाद तुडऱ्रे को आरोपी बता रही है।

वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 1724 जगदलपुर शांतिनगर निवासी संजय सिंह भदौरिया की है। यह वाहन सुकमा से नकुलनार, दंतेवाड़ा होते जगदलपुर की ओर जा रही थी। 
WP-GROUP

कहा जा रहा है कि गांजा तस्करों ने अब नया रास्ता ओडि़शा से उत्तर प्रदेश के लिए चुना है। यह रास्ता मलकानगिरी से सुकमा और वहां से गादीरास, नकुलनार, दंतेवाड़ा और गीदम बना लिया है। गीदम के बाद ये लोग कभी जगदलपुर तो कभी चित्रकोट होते कोंडागांव और आगे कांकेर, धमतरी के रास्ते उत्तरप्रदेश तक का रास्ता तय करते हैं।

यह भी देखें : 

बेटी के साथ जा रहे थे दंपत्ति…अचानक आ धमका हाथियों का झूंड…मासूम को पटक-पटक कर मारडाला…पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल…

Back to top button
close