छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विक्रम उसेंडी ने कहा सबके सहभागिता से सदस्यता अभियान होगा सफल…भाजपा से जुड़कर समाज का हर वर्ग राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाना चाहता है-सांसद संतोष पाण्डेय

रायपुर। बीजेप प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबकी सहभागिता से ही सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा तय सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा तभी अभियान की सफलता पूरा हो पायेगा।

उसेंडी ने कहा कि पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगरीय निकाय, जिला पंचायत के पदाधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मजबूती से जुट जायें।



भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा सदस्यता की संख्या जितनी अधिक होगी संगठन का स्वरूप उतना विशाल और मजबूत होगा।

आप सभी को तन्मयता के साथ इस अभियान में जुटना होगा उन्होंने सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका व सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबसे आह्वान किया है कि एक सदस्य एक पौध रोपण अभियान पूरे देश में चलाना है इस अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को और मजबूत करें।


WP-GROUP

उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में कांग्रेस के प्रति नकारात्मक वातावरण है और हमारे साथ समाज के हर वर्ग जुड़ कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। इसलिए प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनाये।

बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई थी।कार्यक्रम का संचालन पूर्व महापौर व सदस्यता अभियान सहप्रभारी किरण देव ने की।

यह भी देखें : 

41 स्कूलों को मिली मान्यता…178 ने लगाए थे आवेदन…कई दस्तावेजों में त्रुटि…जमा करने दिया 31 अगस्त तक का समय

Back to top button
close